फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट से निगरानी में पराली जलाने का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेटेलाइट ने पकड़ी 13 स्थानों पर पराली जलाने की घटना
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पराली जलाने के मामले में सख्ती के बीच सेटेलाइट से निगरानी में जिले के 13 स्थानों पर पराली जलाने की घटनाओं का पर्दाफाश हुआ। इस मामले में नौ किसानों पर केस दर्ज कराए गए और तीन किसानों से 27 हजार रुपये अर्थदंड वसूला गया। साथ ही तीन किसानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
उप कृषि निदेशक एलबी यादव ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर नामित नोडल अधिकारी एवं सीडीओ के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रत्येक गांव में बैठक करनी है। इसमें प्रधान की मौजूदगी में ग्रामीणों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जाना है। साथ ही लोगों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान, जलाने पर केस दर्ज होने और अर्थदंड लगाए जाने की जानकारी दी जानी है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि किसानों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक करना सरकार की प्राथमिकता है। किसानों को होने वाले नुकसान के प्रति आगाह करते हुए उन्हें किसी भी दशा में पराली नहीं जलाने के लिए प्रेरित करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके बावजूद पराली जलाने वाले लोगों पर डीएम के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग की टीम कर रही भ्रमण
उप कृषि निदेशक एलबी यादव ने बताया कि कृषि विभाग की टीम जिले के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर पराली जलाने की घटनाओं पर लगातार निगरानी कर रही है। जहां भी पराली जलाते किसी को पाया जाएगा, वहां संबंधित पर केस दर्ज कराने के साथ ही अर्थदंड की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें