फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कुत्तों के हमले में सारस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। थाना क्षेत्र के बभनपुरवा गांव के सिवान में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे दाना चुग रहे एक सारस पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना देखकर ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पथरा पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने घायल सारस का सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के लिए अपने साथ ले लिया। ग्रामीणों की सतर्कता तथा पुलिस और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से घायल राष्ट्रीय पक्षी (उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी) सारस को समय रहते उपचार मिल सका। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें