सिद्धार्थनगर। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। सरदार पटेल के व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा की गई। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सराहा गया। सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण को संकल्पित होने का आह्वान किया गया।
जिला एकीकरण समिति की ओर से कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ल, सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने पुराना नौगढ़ स्थित बालगृह में भोजन वितरित किया। इस अवसर में सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, डीएसओ नरेंद्र तिवारी, डीआईएसओ नसीम अहमद, ओंकार सिंह, सच्चिदानन्द शुक्ल आदि मौजूद रहे। जिला स्टेडियम में आयोजित सद्भावना दौड़ का उद्घाटन जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार ने किया। इस अवसर फरीदा सिद्दीकी, देवेंद्र पांडेय, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज, रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर अध्यापिका वंदना सचान, ऊषा देवी, रजनी रंजन, प्रियंका मनोहर आदि रहे। पुलिस लाइन में एसपी ने जवानों को देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान सदर थाने डीके श्रीवास्तव, जोगिया में हरिनरायन दीक्षित, उसका एसके सरोज, लोटन अंजनी कुमार राय, मोहाना सौदागर राय, कपिलवस्तु गोपाल स्वरूप वाजपेई, चिल्हिया चंदन कुमार, शोहतरगढ़ शमशेर बहादुर सिंह, ढेबरुआ अखिलानंद उपाध्याय, डुमरियागंज राजेंद्र बहादुर सिंह, इटवा जयदीप दुबे, मिश्रौलिया पंकज सिंह, भवानीगंज प्रदीप सिंह, पथरा, बांसी अनिल कुमार सिंह, गोल्हौरा आरके गौतम, खेसरहा रणधीर मिश्र की अगुवाई में पटेल की जयंती मनाई गई। बर्डपुर ब्लाक में कार्यक्रम की अध्यक्षता अपना दल के अनिल कुमार चौधरी ने किया।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल रहे। समारोह में बीडीओ विजय पांडेय, पटेल सेवा समिति के संरक्षक श्रीपति चौधरी, अनिल चौधरी, ब्लाक प्रमुख संजय पासवान, प्रदीप चौधरी, दीपेंद्र चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, सतीश चौधरी, राधेश्याम, राम शंकर चौधरी, सुखराम, प्रदीप, दीपेंद्र चौधरी, विनय चौधरी, राम नरायन चौधरी, रामचंद्र चौधरी, लालचंद, हरिशंकर, मनोज कुमार चौधरी,विनोद चौधरी, जितेंद्र सिंह आदि रहे। लोटन के कल्पनाथ सिंह कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नंदकुमार के निर्देशन में जयंती मनाई गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष दृगनारायन सिंह ने भी कार्यकर्ताओं के साथ पटेल की जयंती मनाई गई। पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने लौह पुरूष सदर बल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े धूमधाम से मनाया।
शोहरतगढ़/इटवा/ बांसी। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों व सरकारी कार्यालयों में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इटवा में भाजपा कार्यालय पर विधायक डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान रामनिवास उपाध्याय, रामशब्द उपाध्याय, शैलेश पाठक, माधव यादव, शिव कुमार वर्मा, प्रेम सागर मिश्रा, सुरेंद्र नाथ दुबे, अशोक कुमार तिवारी,अशोक, धर्मेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे। शोहरतगढ़ के स्कूलों में रन फॉर यूनिटी के तहत रैली निकाली गई।
थाना परिसर में सीओ शिव सिंह ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलवाई। इस दौरान एसओ शमशेर बहादुर सिंह, एसआई अजय सिंह, जुबेर अली, रामकेवल, दिनेश द्विवेदी, हौसला प्रसाद यादव, अविनाश कुमार गौरव, हजारी प्रसाद, रमेश कुमार, रमाशंकर सिंह, अनिल कुमार चैहान, सुरेश चंद्र गिरी, रमाशंकर यादव, दिनेश शुक्ल, दिवाकर पांडेय, राहुल, आशीष, दिनेश चंद्र यादव, ओमप्रकाश गौड, अजय राणा, शमशेर खान, सुनील दत्त सरोज, रामसहाय, राजन तिवारी व महिला आरक्षी सरिता सिंह आदि रहे।
सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अंजू मिश्रा व शिवपति इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सीमा शुक्ला, साफिया बानो, गीतांजलि सिंह, पुष्पा गुप्ता, सुमन, मेघश्याम गुप्ता, कल्पना श्रीवास्तव, नीलू, निरुपमा, किरन गुप्ता, ममता वमाज्, सरोज कुमार, राजेश चौरसिया व छात्रा रेनू, कनीज, सुमन, मुस्कान, फातिमा, माही, प्रीति, रीना, ज्योति, पूणिज्मा, ज्योति, विक्रम यादव, रामविलास यादव, रामप्रताप सिंह, रमेश यादव, डॉ.हेमंतराज उपाध्याय, बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, बैजनाथ चैरसिया, हरिश्चंद्र अग्रहरी आदि मौजूद रहे। सीएचसी पर अधीक्षक डॉ.एसके पटेल की अगुवाई में कर्मचारियों ने जयंती मनाई।
इस दौरान डॉ.धीरेंद्र चौधरी, डॉ.पीके वर्मा, डॉ.आरके श्रीवास्तव, प्रेमचंद गुप्ता, हरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी, एलटी संतोष जायसवाल, नीलम, महेश आदि मौजूद रहे। इसी तरह पीपीएस स्कूल में प्रधानाचार्य पाटेश्वरी श्रीवास्तव, सेंट थामस स्कूल प्रधानाचार्य सिमीजी पाणिक्कर, सेंट एड्रूंज स्कूल प्रबंधक रघुराज त्रिपाठी, श्रुति कांवेंट प्रधानाचार्य कुनाल जायसवाल, स्कालर्स स्कूल में प्रबंधक विजय परसरामका, आइडियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता व प्रबंधक रवि सिंह के नेतृत्व में पटेल जयंती मनाई गई। बढ़नी में लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को रेलवे कर्मचारियों ने कैंपस में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजू शाही ने पटेल की मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलित किया। रेल कर्मचारियों ने जागरुकता रैली निकाली। नगर भ्रमण के बाद स्टेशन पर पटेल के चित्र के सामने सभी उपस्थित होकर स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प किया। अवसर पर जमाल अहमद, मो. आलम, बल्ला सिंह, ओम प्रकाश गुप्त, शंभू तिवारी, राजकुमार अग्रहरि, रामदेव बौद्ध, अख्तर, सूर्यलाल के अलावा रेलवे के अधिकारी ऐईई गोंडा केसी पांडेय, वाणिज्य निरीक्षक केएम चतुर्वेदी, स्टेशन अधीक्षक लायक अली, वीके खत्री, अरूण सिंह, नरायण सिंह, एसएन प्रसाद, शिव शंकर आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज। लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को विविध कार्यक्रम हुए। नगर स्थित पीपुल्स इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली और गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र बहादुर सिंह ने राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान पर चर्चा की। इसी तरह मार्डन हायर सेकेंड्री स्कूल हल्लौर, सेंटथामस हाईस्कूल, अलमेंहदी पब्लिक स्कूल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरियागंज, प्राथमिक विद्यालय प्रथम सहित क्षेत्र के विभिन्न स्कूल कॉलेजों में भी कार्यक्रम हुए। इस दौरान वीरेंद्र पांडेय, चिंताराम, अमरीश, आशुतोष, वारिश, जावेद, शकील अहमद, नसीम अहमद, अष्टभुजा पांडेय, मसूद अहमद, मुस्ताक अहमद, सलीम आदि मौजूद रहे। उधर, हियुवा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर बलुवा स्थित समय माता स्थान और श्रीराम चौराहा पर साफ-सफाई की। लोगों से पीएम मोदी व सीएम योगी के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में योगदान का आह्वान किया। इस दौरान विनोद दुबे, संतोष पासवान, अजय वर्मा, रामफेर वर्मा, राहुल देव गौड़, अमित वर्मा, प्रमोद चौहान, दिलीप गुप्ता, संतोष, राकेश कुमार, बलजीत चौधरी, रामकुमार गौतम, बजरंगी पासवान आदि मौजूद रहे।