फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बच्चों ने बनाई राखी जवानों को किया समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भाई बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार को लेकर बुधवार को डुमरियागंज स्थित कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों ने स्वयं राखी का निर्माण किया। जिसे देश की रक्षा में लगे (कुमायूं रेजिमेंट) सैनिकों के नाम पोस्ट मास्टर शैलेंद्र कुमार मिश्रा के हाथों भेजा गया।
बच्चों के राखी निर्मित कार्यक्रम में तिलकराम एआरपी ने कहा की इस तरह के प्रयास से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। बच्चों को अपनी योगता दिखाने का अवसर मिलता है। शिक्षकों के नेतृत्व में निश्चित ही बच्चे आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि रोचक गतिविधियों व कार्यक्रम शिक्षण प्रक्रिया का एक हिस्सा है, ऐसे कार्यक्रम होने से बच्चों में बुद्धि का विकास होता है। शिक्षक शकील अहमद ने स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापिका कमल मोहिनी, दिलकश जंहा, प्रीति, प्रीति गुप्ता, अनीता दूबे, अमित सिंह परमार, काजी तालिब, संतोष सिंघानियां छात्र मुस्कान, सोनी, बरखा, बुसरा, सगुन, पूजा, राज, रीमा, वैष्णवी, तम्मना, अंजलि और गुंजा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें