फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आह्वान पत्र सौंपा, खोली सरकार की कलई

विज्ञापन
विज्ञापन
आह्वान पत्र सौंपा, खोली सरकार की कलई
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सपा के आह्वान पर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व विधायक विजय पासवान की अगुवाई में ग्रामीणों को आह्वान पत्र दिया। इसके माध्यम से सरकार की करनी-कथनी को उजागर कर रहे हैं। विजय पासवान की अगुवाई में सातवें दिन शुक्रवार को भी कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के ऊंटिया, भटिया क्षेत्र के गांवों में साइकिल चलाते हुए समाजवादी आह्वान पत्र वितरित किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई से आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार से जनता का विश्वास उठ चुका है। सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। सपा नेता नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सरकार से देश और प्रदेश की जनता त्रस्त है। आने वाले समय में यही देश की जनता इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इस दौरान सुभाष यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, चंद्रजीत यादव, दीपक यादव, राहुल यादव, प्रेम गुप्ता, रामू यादव, श्यामू यादव, बलराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें