फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने की एनपीएस पासबुक व कैशलेस कार्ड की मांग

विज्ञापन
विकास भवन के परिसर में धरना देते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने की एनपीएस पासबुक व कैशलेस कार्ड की मांग
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार को मांगों के समर्थन में विकास भवन परिसर में धरना दिया। पांच सूत्री मांगपत्र डीपीआरओ को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार ने कहा कि सफाई कर्मियों की नियुक्ति हुए 14 साल हो गए, लेकिन अब तक कर्मचारियों को सफाई किट उपलब्ध नहीं कराई गई। जबकि हर वर्ष प्रत्येक कर्मचारी का 12-14 हजार रुपये सफाई किट के नाम पर ग्राम पंचायत की निधि से खारिज किया जाता है। पांच माह बीतने के बाद भी एरियर का भुगतान लंबित है। इन समस्याओं के समाधान के लिए कई बार डीपीआरओ से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा कई कर्मचारियों का बकाया वेतन नहीं मिला है। सभी सफाई कर्मचारियों का एनपीएस पासबुक और कैशलेस कार्ड बनवाने की मांग उठाई गई। धरने में विजय कुमार कर पाठक, रीता भारती, उमेश त्रिपाठी, शिवकुमार सिंह, अश्वनी कुमार, अजीत कुमार, संतोष, जय प्रकाश आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें