फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदेश ने त्रिकूद में प्राप्त किया द्वितीय स्थान

विज्ञापन
संदेश निषाद।
विज्ञापन
-राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर जिले का बढ़ाया मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर (अयोध्या) में आयोजित राज्य स्तरीय पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता में संदेश निषाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए त्रिकूद (ट्रिपल जंप) में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग की त्रिकूद स्पर्धा में संदेश ने अपने छह प्रयासों में 13.91 मीटर की छलांग लगाकर प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई।
इस उपलब्धि के साथ संदेश निषाद बस्ती मंडल के पहले ऐसे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने राज्य स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक हासिल किया। बस्ती मंडल से कुल 19 पुरुष एथलीट प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें संदेश का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। संदेश निषाद ग्राम उड़वलिया निवासी चंद्र प्रकाश निषाद के पुत्र हैं और एक गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन

वह जनता इंटर कॉलेज असिधवा चेतिया में कक्षा-12 के छात्र हैं। उनके कोच एवं शारीरिक शिक्षक चंद्रभान मौर्य ने बताया कि संदेश तीन वर्ष से नियमित प्रशिक्षण ले रहा है। जिला स्तरीय चयन ट्रायल में उसने पहला स्थान प्राप्त किया था और मंडल स्तर की चयन प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तर तक पहुंचा।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सोनू गुप्ता ने कहा कि जिले में सिंथेटिक ट्रैक न होने के बावजूद जिले के खिलाड़ी वाराणसी, अयोध्या, आगरा, लखनऊ और बंगलूरू जैसे शहरों में प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर प्रतिभा दिखा रहे हैं। संदेश की यह सफलता न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें