फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जांच के लिए मिठाई व मटर दाल का नमूना लिया

Thu, 14 Mar 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। सहायक आयुक्त खाद्य पुनीत कुमार पांडेय की टीम ने बुधवार को बर्डपुर बाजार स्थित बेसन के कारखाने में पहुंचकर जांच की। इसमें मटर के दाल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त पुनीत पांडेय टीम के साथ बर्डपुर में दुकानों की जांच करने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच टीम बर्डपुर पहुंची कि उससे पहले ही सभी दुकान बंद कर दिया। बाजार में राधेश्याम अपने घर में ही बेसन कारखाना चलाते हैं। कार्रवाई के लिए पहुंचे की वह भी बंद करके भाग गए। जिस कारण मकान सील करने की कार्रवाई चल रही था कि बाद में वह आया तो लोगों ने समझा बुझाकर कारखाने का ताला खुलवाया। जिनके खिलाफ जांच के लिए मटर दाल का चार नमूना लिया गया है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य ने कहा कि जांच में व्यापारियों को सहयोग करना चाहिए। लेकिन देखा जा रहा है क टीम पहुंचने पर व्यापारी अपनी दुकानें बंद करके भाग जा रहे हैं। दुकानदार गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का प्रयोग करें। इस अवसर पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय गिरजेश दुबे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविन्द्र नाथ वर्मा, इंद्रेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें