फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लंपी वायरस की जांच के लिए बरेली भेजा 84 पशुओं का सैंपल

Fri, 22 Sep 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पशु चिकित्सा विभाग ने बृहस्पतिवार को गायों में लंपी वायरस की जांच के लिए 84 सैंपल आईवीआरआई बरेली में भेजा है। इस बार खून, त्वचा एवं नाक से तरल पदार्थ का सैंपल लिया गया है। इसकी जांच में पुष्टि होगी कि बीमार गायों लंपी वायरस है और कोई संक्रमण है।
विज्ञापन

लंपी वायरस के कारण नेपाल में काफी तबाही हुई थी। इन दिनों गायों में बुखार के साथ त्वचा पर गांठ बन जा रही है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने बीमार गांयों का सैंपल जांच के लिए भेजा है। पशु चिकित्सा विभाग ने गायों को लंपी वायरस से बचाने के लिए पशु बाजार पर रोक लगा दी है, जबकि बीमार गांवों को अन्य गायों से अलग रखने का सुझाव दे रहे हैं।
पशु चिकित्सा विभाग की टीम गायों में लंपी वायरस वाले लक्षण वाले क्षेत्रों के पांच किमी के दायरे में टीकाकरण कर रही है। 58, 100 गायों का टीकाकरण किया जा चुका है, जबकि 19,100 टीके की डोज रखी गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जीवन लाल ने बताया कि लंपी वायरस की जांच के लिए 84 गायों का सैंपल बरेली भेजा गया है, जहां भी इस बीमारी के लक्षण मिल रहे हैं, वहां पशु चिकित्सा विभाग की टीम इलाज कर रही है और लोगों को आवश्यक सुझाव दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें