संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के दिल्ली चॉटर कार्नर में छापा मारकर बनी हुई चाय सहित तीन सामानों का सैंपल लिया। हल्दी व मिर्च पाउडर का भी सैंपल लिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएन वर्मा एवं पीके वर्मा ने सैंपल लिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीके दुबे ने बताया कि बनी हुई की चाय की रंग देखकर संदेह हुआ इसलिए टीम ने सैंपल लिया है। कुछ दिन पहले जिले में चायपत्ती में हानिकारक तत्वों की पुष्टि हुई थी। चाय सहित तीनों सैंपल को खाद्य विश्वेलषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।