फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समूह संचालिका ने लगाया बीडीओ पर दुर्व्यवहार का आरोप

Thu, 02 Nov 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की डीएम से की शिकायत, सीडीओ करेंगे जांच
विज्ञापन


डुमरियागंज क्षेत्र के मिश्रौलिया माफी गांव के टोला एकघरवा की रहने वाली है पीडि़त महिला

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के मिश्रौलिया माफी गांव के टोला एकघरवा की रहने वाली एक समूह संचालिका ने बीडीओ डुमरियागंज पर अपने चेंबर में बुलाकर दुर्व्यवहार करने तथा जान माल और इज्जत पर खतरे का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र मिलने पर डीएम ने सीडीओ को मामले की जांच कर जल्द आख्या रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। डुमरियागंज बीडीओ अमित सिंह ने मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है।

डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के मिश्रौलिया माफी गांव के टोला एकघरवा निवासी गीता देवी ने बताया कि वह धारा प्रेरणा स्तरीय संघ सीएलएफ की अध्यक्ष हैं। वह अपने संघ के माध्यम से ग्राम पंचायत मिश्रौलिया के टोला एकघरवा में पौधे की नर्सरी तैयार कराती हैं। ब्लॉक के ग्राम प्रधानों के माध्यम से पौधों को विक्रय किया जाता है। हमारी नर्सरी का लगभग 24,5000 खंड विकास अधिकारी डुमरियागंज अमित सिंह से पाना है।
विज्ञापन

बताया है कि धनराशि के लिए उसका ब्लॉक पर जाना होता है। बीडीओ ने उनकी नर्सरी से लिए गए कुछ पौधों की फीडिंग नहीं करवाई है। बीडीओ 20 प्रतिशत कमीशन पहले मांगते हैं। कहा कि खंड विकास अधिकारी दिन डूबने के बाद अपने आवास पर आने के लिए कहते हैं। गंदे इशारे करते हैं। धमकी देते हैं कि अगर तुम हमारी बात नहीं मानोगी तो तुमको समूह के अध्यक्ष पद से हटवा देंगे। साथ ही उन्होंने खंड विकास अधिकारी से अपनी जान माल और इज्जत पर खतरा भी बताया है।
विज्ञापन

डीएम ने मामले मामले की जांच सीडीओ से करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में डुमरियागंज खंड विकास अधिकारी अमित सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही उन्हें कोई पत्र मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें