फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं, कपरिया की समय माता

विज्ञापन
विज्ञापन
-नेपाल से बिहार तक के श्रद्धालु करते हैं दर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के चरथरी गांव स्थित कपरिया समय माता भक्तों को मनवांछित फल देती हैं। माता सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं। वैसे तो श्रद्धालु प्रतिदिन मुराद लेकर कपरिया समय माता के दरबार में विधिवत पूजा अर्चना करते हैं। नवरात्र में यहां भक्तों की भीड़ बढ़ गई है। क्षेत्र के लोग मुरादें पूरी करने के लिए माता के दरबार में पहुंच कर मत्था टेकते हैं।
मंदिर के पुजारी चंद्रिका प्रसाद पांडेय ने बताया कि इस स्थान पर नेपाल से लेकर बिहार तक के लोग अपनी मनौती मांगने के लिए आते हैं। जैसे-जैसे लोगों की मनौती पूरी हो रही है तो लोगों का आस्था माता के प्रति बढ़ता चला जा रहा है। यहां लगभग 50 गांवों के लोग प्रतिदिन माता के दरबार में मत्था टेकने पहुंचते हैं। यही कारण है कि माता के स्थान पर वर्ष भर प्रतिदिन श्रद्धालुओं का ताता लगा रहता है। क्षेत्र के सुभई नगवा निवासी दिवाकर पांडेय ने बताया कि कपरिया समय माता का स्थान ऐसा सिद्ध स्थान है, जहां माता के दर्शन मात्र से लोगों के कष्ट दूर हो जाते हैं। हम लोगों पर जब भी कोई परेशानी या संकट पड़ता है, तो हम लोग माता के आगे मत्था टेकते हैं। इससे हम लोगों के संकट या परेशानी दूर हो जातें हैं।
विज्ञापन

वहीं, झझवापार निवासी सुरेश चंद्र राय ने बताया कि कपरिया की समय माता अपने भक्तों के सभी संकटों को पल भर में दूर करती हैं। हम लोग बचपन से ही कपरिया समय माता का दर्शन करने आते हैं। साथ ही जब भी अपनी मुरादों को पूरी करने के लिए मत्था टेका तो पूरा भी हुआ है। माता कभी भी अपने भक्तों को कष्ट में नहीं रहने देती है। यहां लोग वर्ष भर मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैँ। क्षेत्र से लेकर दूर-दूर तक के लोग यहा पर पहुंचकर अपने बच्चों का मुंडन संस्कार से लेकर शादी विवाह आदि तक के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के चरथरी, लहरा, लहरी, नगवा, भूसौला, पिपरा फरदंग, मुडार छिबिया, मुडार खुर्द, मसिना, सिंघोरवा, हसवापार, कोटिया, बिशुनपुर मुस्तहकम, सिसहनिया, मटियरिया, गोनहा ताल, लमुही, नरही, गोरवापाकर, भरमा, सेमरा मुस्तहकम सहित 100 से अधिक गांवों के लोग शारदीय नवरात्र में माता के दरबार में मत्था टेकने पहुंचते हैं। यही वजह है कि कपरिया समय माता का स्थान मांगलिक कार्यक्रमों के लिए भी विख्यात है।
इस दौरान आशुतोष पांडेय, शैलेंद्र चौबे, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अवधेश, दीपक त्रिपाठी, ओमप्रकाश प्रजापति, चिन्नी लाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें