फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शुरू हुआ समर्थ पोर्टल, 30 जून तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शासन के निर्देश पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु व उससे संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष, समेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से प्रारंभ हो गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के जारी निर्देशों के अनुसार अब किसी भी महाविद्यालय या विश्वविद्यालय परिसर में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थियों को पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई लिंक के माध्यम से समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया के संयोजक डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम छात्र को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से पंजीकरण करना होगा, जिसके उपरांत एसयूआरएन नंबर जनरेट होगा। इसी एसयूआरएन नंबर के माध्यम से प्रवेश लेने के लिए इच्छुक प्रत्येक अभ्यर्थी को प्रवेश प्रक्रिया पूरा करना होगा। पंजीकरण के लिए ईमेल आईडी एवं एक मोबाइल नंबर होना अनिवार्य होगा। ईमेल पर ओटीपी आएगा।
विद्यार्थी अपना एकेडमिक डिटेल लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से देख सकेंगे। वेबसाइट पर प्रवेश पंजीकरण के लिए विस्तृत दिशा निर्देश अवलोकित कर दिया गया है। पोर्टल के माध्यम से प्रवेश लेने के लिए छात्रों को सुविधा के लिए एक सैंपल आवेदन पत्र भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय से निर्धारित अंतिम तिथि के अंदर ही प्रवेश के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बगैर पंजीकरण के किसी भी महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश संभव नही होगा।
समर्थ पोर्टल पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के संबद्ध सभी महाविद्यालय की मैपिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक महाविद्यालय में हेल्प डेस्क की स्थापना करने की सलाह दी गई है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय स्तर पर भी एक हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया गया है। साथ ही विश्वविद्यालय में एक हेल्प डेस्क बना दिया गया है जो समर्थ पोर्टल पर प्रवेश में होने वाली कठिनाइयों का समाधान में सहयोग करेगा। उन्होंने सभी प्राचार्यों से आग्रह किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप यदि संभव है तो पूरी प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही संपन्न करें। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय को अपने यहां प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराने के बाद अभ्यर्थी के एसयूआरएन के माध्यम से उसका पूरा विवरण समर्थ पोर्टल पर अपडेट करना होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप इस सत्र में समर्थ पोर्टल पर प्रवेश की व्यवस्था से प्रवेश प्रक्रिया डिजिटल रूप से पारदर्शी होने के साथ भविष्य में विद्यार्थी की शैक्षिक प्रपत्र ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें