फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समाजवादी पार्टी छात्रसभा ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

Wed, 10 Jun 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नीट पेपर लीक और छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नीट पेपर लीक और छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में विश्वविद्यालयों में छात्रों के उत्पीड़न, फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति की समस्याओं तथा सेमेस्टर प्रणाली को समाप्त करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा की मांग की। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार दूसरी बार नीट परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं से करीब 22 लाख छात्रों की मेहनत और उनके परिवारों की गाढ़ी कमाई पर गहरा असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति छात्रों का विश्वास और भरोसा कायम रह सके। प्रदेश सचिव विजय चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारों का उत्पीड़न चरम पर है, जिससे छात्र-नौजवान, किसान, व्यापारी और महिलाएं सरकार की नीतियों से परेशान हैं।
इस दौरान रामसेवक लोधी, नागेश्वर मिश्रा, मो. हारुन खान, सूरज त्रिपाठी, अनिल जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें