फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : भूमि विवाद के मामले अधिक, बनेगी टीम, होगा निस्तारण

Sun, 09 Jun 2024 05:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जिले के विभिन्न थानों में आयोजित हुआ समाधान दिवस का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव के कारण लगभग दो माह बाद शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें भूमि विवाद से जुड़े अधिक मामले थे। राजस्व विभाग को टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण के लिए निर्देश दिया गया।

सदर थाना में चकबंदी अधिकारी की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें तीन मामले आए थे। तीनों जमीन से जुड़े थे। इसलिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान कोतवाल गौरव कुमार सिंह, पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी अनूप कुमार मिश्र और लेखपाल मौजूद रहे। डुमरियागंज प्रतिनिधि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के दो महीने बाद शनिवार को डुमरियागंज सीओ सर्किल के थानों पर आयोजित थाना संपूर्ण समाधान दिवस जनमानस की जानकारी के अभाव में फीका साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम न्यायिक कल्याण सिंह मौर्य ने किया। इस मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष आरके मिश्र, लेखपाल सघ अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। मिश्रौलिया प्रतिनिधि के अनुसार थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान 3 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। शनिवार को थाना परिसर में नायाब तहसीलदार अमित कुमार सिंह और थाना निरीक्षक सत्येंद्र कुंवर की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 3 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। इनमें से मौके पर दो का निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायती पत्रों के यथाशीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जोगिया प्रतिनिधि के अनुसार जोगिया कोतवाली मेंं थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान में कुल चार मामले आए। मामलों में कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें