सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बुधवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी रामप्रताप सिंह का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी कार्यालय में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए आयोजित बैठक में दोनों अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी नाराज हो गए।
खेल अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री के अनुपस्थिति लिपिक कमलेंद्र चौधरी एवं युवा कल्याण अधिकारी के अनुपस्थिति में ब्लॉक स्तर के अधिकारी बैठक में गए थे। जिलाधिकारी ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने अवकाश की सूचना नहीं दी थी, दोनों का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया गया है।