फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साक्षी ने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की जेपीएससी की परीक्षा

विज्ञापन
डुमरियागज निवासिनी होनहार बालिका साक्षी पाण्डेय को मिठाई खिलाकर बधाई देते परिजन। स्रोत विज्ञ​प्
विज्ञापन
डुमरियागंज। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा 2023 के घोषित अंतिम परिणाम में एसडीएम (उप समाहर्ता) पद पर डुमरियागंज नगर की साक्षी पांडेय ने सफलता हासिल की है। कस्बावासी स्व. राम प्रसाद पांडेय की पुत्री साक्षी पांडेय ने पहले प्रयास में सामान्य वर्ग में 81वां रैंक व महिला में 13वां रैंक लाकर क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन किया हैं। साक्षी पांडेय के एसडीएम पद पर चयन होने पर लोगों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी हैं।
विज्ञापन

डुमरियागंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 2 आजादनगर निवासी साक्षी पांडेय के पिता राम प्रसाद पांडेय का देहांत हो चुका हैं। उनकी माता विजय लक्ष्मी पांडेय गृहणी हैं। वह तीन भाईयों राधेरमण पांडेय, रमेश पांडेय, प्रीतम पांडेय की इकलौती बहन हैं।
साक्षी पांडेय ने कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई डुमरियागंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में की है। कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय बांसी से पूर्ण की है। स्नातक की पढ़ाई में बीकाम की डिग्री काशी (बनारस) हिन्दू विश्वविद्यालय से पूर्ण की हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें