फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के मंडल में अव्वल रही जिले की साक्षी

विज्ञापन
साक्षी श्रीवास्तव।
विज्ञापन
-प्रदेश में आयोजित होने वाली इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता का मंडल स्तरीय आयोजन बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर काॅलेज बस्ती में आयोजित हुआ। जिसमें शहर के जीजीआईसी में पढ़ रही साक्षी श्रीवास्तव का विज्ञान का माडल सबसे बेहतर रहा। इससे उसे प्रदेश स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

बस्ती में बृहस्पतिवार को तीनों जिले के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभाग किया। इसमें सभी छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विज्ञान के माडल को प्रस्तुत किया। जिसमें जिले की साक्षी श्रीवास्तव का माडल सबसे बेहतर पाया गया। इससे उसे प्रथम स्थान पर रखा गया। वहीं माडल को बेहतर बनाने पर जिला समन्वयक डॉ. भारद्वाज शुक्ल व एसआरजी विज्ञान राहुल त्रिपाठी ने साक्षी का उत्साह वर्धन किया। इन्होंने बताया कि इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता 2023-24 मंडल स्तर पर बस्ती जिले के राजकीय इंटर कॉलेज में संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक की उपस्थिति में संपन्न हुई है। इसमें जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तेतरी बाजार की कक्षा नौ की साक्षी श्रीवास्तव ने मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिससे उसे प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें