फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संत गाडगे की मनाई गई पुण्यतिथि

विज्ञापन
शहर के इन्दिरा नगर में बाबा संत गाड्गे की पुण्यतिथि मनाते लोग। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के एक निजी विद्यालय में अभा संत गाडगे मिशन शाखा के तत्वावधान में संत गाड्गे की पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने संत गाड्गे के कार्यों के बारे में बताया। अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद ने कहां कि गरीबों, मजलूमों, शोषितों, वंचितों को शिक्षा के लिए जगाने व पाखंड से दूर रहने के लिए जागरूक करते रहे। उन्होंने कहा कि संत गाड्गे का कहना था कि घर में थाली न हो तो हाथ पर रखकर खाना खाओ, पुराने कपड़े पहन कर रहो मांस मदिरा से दूर रहो, लेकिन अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाओ। अनेक विद्यालय, अनाथालय, गोशालाएं आदि बनवाने का काम किए। संत गाड्गे को स्वच्छता का जनक कहा जाता हैं। इसी कड़ी में मिशन के जिला मंत्री कैलाश पंछी ने सभी आये हुए महानुभाओं का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें