बढ़नी ब्लॉक का निरीक्षण करतीं सीडीओ हर्षिता माथुर
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
निरीक्षण में लापरवाही पर सीडीओ ने चार का वेतन काटा
सीडीओ हर्षिता माथुर ने बढनी ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी। बढ़नी ब्लॉक कार्यालय का सीडीओ हर्षिता माथुर ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। काम में लापरवाही पर सीडीओ ने चार कर्मियों का 15-15 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बीडीओ से विभिन्न योजनाओं संबंधी पत्रावलियों व रिपोर्ट तीन दिन के अंदर तलब किया है।
सीडीओ हर्षिता माथुर ने बढनी ब्लॉक कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान कई पत्रावलियों की जांच की। अकाउंटेंट रामानंद सिन्हा के चार्ज न देने पर नाराजगी जताई। कहा तुरंत चार्ज सौंपें। उन्होंने मीटिंग हाल की गंदगी देखने, ग्राम पंचायत अधिकारी विजय बहादुर कमरे पर आराम करते हुए पाए जाने, मनरेगा में बिना कार्य करवाए पेमेंट किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एडीओ पंचायत ऑफिस के दोनों कंप्यूटर ऑपरेटरों के अनुपस्थित पाए जाने पर 15-15 दिनों का वेतन काटने का आदेश दिया गया है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी राम विलास राव आदि मौजूद रहे।