फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति सिकटा सील की गई

विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के सिकटा सहकारी समित को सील करते सहकारी अधिकारी दीनदयाल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति सिकटा सील
विज्ञापन

सचिव पर गैरहाजिर रहने और खाद, बीज का वितरण नहीं करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। सिकटा साधन सहकारी समिति के धन और उर्वरक का सत्यापन नहीं कराए जाने पर अपर जिला सहकारी अधिकारी ने समिति को सील कर दिया। सहकारी समिति के सचिव अमित सिंह भी काफी समय से गैर हाजिर हैं। अपर जिला सहकारी अधिकारी दीनदयाल और सहायक ब्लॉक सहकारी समिति शनिवार दोपहर सिकटा स्थित समिति का निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर समिति के सचिव अमित सिंह उपस्थित नहीं थे। लिपिक के कार्यालय में एक निजी कंबाइन खड़ी की थी। वहां दो लोगों के लेटने के लिए बिस्तर भी मिले। अपर जिला सहकारी अधिकारी ने कंबाइन मालिक को कड़ी फटकार लगाई। कंबाइन और बिस्तर तुरंत हटवाया गया। इस दौरान किसान ओमप्रकाश दुबे, लक्ष्मी नारायण, पप्पू, रामसहज यादव समिति पर पहुंचे। इन किसानों से अधिकारियों ने जानकारी ली। किसानों का आरोप था कि पिछले छह माह से न तो बीज दी गई और न ही खाद। इसके बाद अधिकारियों ने साधन सहकारी समिति को सील कर दिया। अपर जिला सहकारी अधिकारी दीनदयाल ने बताया कि जो भी सचिव समिति छोड़कर बाहर जाएगा और खाद, बीज व धान क्रय नहीं करेगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें