फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा बरामद, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचा बरामद, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
विज्ञापन

बढ़नी। ढेबरुआ पुलिस ने थाने के एक टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर को पचउथ चौराहे से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। एसओ ढेबरुआ तहसीलदार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि थाने का टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर क्षेत्र के पचउथ गांव के पास मौजूद है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए उसे पकड़ लिया गया। उसने अपनी पहचान बबलू उर्फ मसाला निवासी रोइनिहवा थाना ढेबरुआ बताई। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। थाने पर लाकर पूूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में एसओ तहसीलदार सिंह, एसआई शिवकुमार गौतम, अमित कुमार, महेंद्र कुमार, विजय पासवान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें