फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर-घर लहराया केसरिया ध्वज, चमके मंदिर व घर

Sat, 20 Jan 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भगवा कलर के झंडे से सजा शहर। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर से लेकर गांव तक लोगों में खुशी का माहौल है। मंदिरों व घरों की साफ-सफाई होने से वह चमकने लगे हैं। अपने घरों पर केसरिया ध्वज लगाने के लिए दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ हो रही है। दुकानदार भी छोटे से लेकर बड़े-बड़े ध्वज मंगाए हुए हैं। इस समय शहर केसरिया ध्वज से जगमग हो गया है।
विज्ञापन

शहर के सिद्धार्थ तिराहा पर कई दुकानों पर भगवान राम, बजरंगबली की तरह-तरह के ध्वज बिक रहे हैं। इसके अलावा दीये की दुकान भी सजी हुई है। शनिवार को कडाके की ठंड होने के बाद भी दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने ध्वज खरीदने के बाद दीपोत्सव के लिए दीये भी खरीदे। बच्चों ने पटाखा की दुकान से मन पसंद पटाखे की खरीदारी की। मिठाई की दुकान पर भी लोगों की भीड़ देखी गई।

चमक रहे मंदिर व परिसर
प्राण प्रतिष्ठा से पहले छोटे-बड़े सभी मंदिरों की साफ-सफाई हो चुकी है। परिसर को चमका दिया गया है। शहर के श्री सिंहेश्वरी मंदिर, हनुमानगढ़ी, पुरानी नौगढ़ स्थित शिव मंदिर, बेलहिया स्थित दुर्गा मंदिर की झालरों से सजावट की गई है। यहां पर 21 जनवरी से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरु हो जाएंगे। 22 जनवरी को मंदिरों और घरों पर दीपोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें