खुनुवां। शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र केग्राम पंचायत खुनुवां के पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम प्रधान संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर ग्रामीण पर्यटन समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान संजय कुमार को अध्यक्ष, राम सजीवन को उपाध्यक्ष, राम स्वरूप गुप्ता को सचिव और पूजा भारती को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, सदस्य पद के लिए कीमती, शिवकुमारी, विपुल तिवारी, उर्मिला मिश्रा और दीपेश कुमार का चयन किया गया। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से संचालित “एग्री रूरल एंड गंगे ग्राम रूरल टूरिज्म” योजना के अंतर्गत संचालित की जा रही है, जिसमें लक्ष्य संस्था सहयोग प्रदान कर रही है। बैठक में लखनऊ संस्था से पहुंचे प्रतिनिधि संदीप उपाध्याय ने समिति के कार्यों एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी और सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव कराया। इस अवसर पर ग्रामीण पर्यटन विशेषज्ञ ऋषभ राय लखनऊ, जिला समन्वयक अविनाश मिश्र, ग्रामीण समन्वयक मिथलेश कुमार यादव, कृष्ण मोहन चौधरी, शिव कुमार यादव, जंगबहादुर आदि मौजूद रहे।