फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीजल महंगा होने पर बढ़ाया किराया

Sat, 30 May 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीजल के मूल्य की वृद्धि की असर अब यात्रा करने वालों के जेब पर पड़ने लगा है। सात से आठ रुपये तक प्रति लीटर बढ़े डीजल के दामों के बाद प्रति सवार दूरी के हिसाब से निजी संचालकों ने मनमाना किराया बढ़ाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बांसी रूट पर जहां कुछ दिन पहले 30 रुपये किराया लगता था, वहां के अब 40 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। इसी प्रकार से मुख्यालय के अन्य रूटों पर किराया भी बढ़ गया ळै। इससे यात्रा करने वाले लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। कई बार किराये को लेकर बहस की स्थिति भी बन जा रही है।
तेल के संकट के बीच पिछले 10 दिन में तीन बार डीजल और पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि दर्ज की गई। सात से आठ रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जिसका असर अब बस, टेंपो से यात्रा करने वालों की जेब पर पड़ने लगा है। मुख्यालय से कई रूटों के लिए छोटी और लंबी दूरी के लिए साधन चलते हैं। शुक्रवार को किराया के बारे में जानकारी लेने के लिए बांसी स्टैंड पर पहुंचे, जहां एक बस चालक ने बताया कि बांसी तक का किराया पहले 30 रुपये लिया जाता था। अब डीजल के दाम बढ़ गए हैं और वह भी मुश्किल से मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें