फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम्य विकास कर्मचारियों ने बांधी काली पट्टी

Sat, 16 Jul 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जनता के उत्पीड़न का आरोप लगा एसपी ऑफिस पर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद के आह्वान पर कर्मचारियों का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। ब्लाक और डीआरडीए के अधिकारियों-कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शित किया। मांगे पूरी न होने पर 19 को सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान किया है। दस सूत्रीय मांगों के समर्थन में नौगढ़ विकास खंड कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर काम किया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि वेतन विसंगति, पीडीएस संवर्ग से सीडीओ पद पर पदोन्नति जैसे मुद्दे लंबे समय से उठाया जा रहा है। शासन से आश्वासन मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह ग्राम्य विकास कर्मचारियों की अनदेखी को उजागर करता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान सुजीत कुमार जायसवाल, विनय कुमार श्रीवास्तव, जयसिंह सोनकर, राजीव कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, लाल साहब, जफर कमाल, प्रभूराम सिंह, गजेंद्र पांडेय, शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के कर्मचारियों ने भी काली पट्टी बांधकर काम किया।
परियोजना निदेशक डीपी सिंह के मुताबिक 18 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जाएगा। 19 को सामूहिक अवकाश का निर्णय लिया गया है। संघ के आह्वान पर सभी अधिकारी-कर्मचारी आंदोलन को सफल बनाने में एकजुट हैं। जिले के बर्डपुर, शोहरतगढ़, जोगिया, लोटन, उसका सहित अन्य ब्लाकों में भी कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें