एसएसबी खुनुवां बीओपी के जवानों ने पकड़कर कस्टम को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की टीम ने रविवार की सुबह चेकिंग के दौरान सीमा पार करते समय एक नेपाली नागरिक को पकड़ा। उसके कब्जे से एक लाख 31 हजार रुपये भारतीय मुद्रा बरामद की गई। पूछताछ के बाद बरामद मुद्रा सहित पकड़े गए शख्स को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी खुनुवां के जवान सीमा पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सीमा पर स्थित पिलर संख्या 556/53 के पास एक संदिग्ध प्रवेश करता दिखा। पूछताछ में उसकी पहचान उदयभानु यादव निवासी अरौरा कपिलवस्तु नगर पालिका वार्ड नंबर 11 थाना तौलिहवा जनपद जिला कपिलवस्तु (नेपाल) के रूप में की गई। उसके कब्जे से 2000 रुपये के आठ भारतीय नोट व 500 रुपये के 230 भारतीय नोट कुल रुपये131000 रुपये बरामद किया गए। रुपये के संबंध में वह कोई जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद बरामद रुपये सहित उसे खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सहायक उप निरीक्षक डीलाराम, मुख्य आरक्षी मुनीर अहमद डार, आरक्षी पुरुषोत्तम यादव, दयाशंकर यादव, शहजाद अहमद शामिल रहे।