फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ चला अभियान

Tue, 24 Jan 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मिश्रौलिया क्षेत्र के वदनाताल में आबकारी की टीम ने बरामद की कच्ची शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार को आबकारी व पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ जिले में अभियान चलाया। छापेमारी कर मिश्रौलिया, इटवा, ढेबरुआ, शोहरतगढ़ क्षेत्र में कुल 105 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। 50 कुंतल से अधिक लहन नष्ट किया। इस दौरान 16 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार मिश्र व एसडीएम इटवा जुबेर बेग के नेतृत्व में टीम ने मिश्रौलिया क्षेत्र के जोकइला गांव में छापेमारी की। यहां गांव के गुल्लर के घर से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। बांसी में एसडीएम डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार केशरी नंदन त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक नीरज तिवारी की टीम ने मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बंधवाताल गांव में रामजीत, पताई, शकुंतला के घर से छह लीटर कच्ची शराब बरामद किया। लगभग पांच कुंतल लहन नष्ट किया गया। इसके बाद टीम ने ओदनाताल गांव में दबिस दी। यहां चंद्रावती, रजनी, रोहित, शकुंतला, बहादुर व अन्य के घर से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 20 कुंतल लहन नष्ट किया। टीम में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया अखिलानंद उपाध्याय, अश्वनी कुमार, रुपेश कुमार, राजीव पटेल, मंजू शुक्ला, पारसनाथ, निर्भयनरायन सिंह, रामकिशुन गौड़, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, धीरेंद्र राय शामिल रहे।
इसी तरह शोहरतगढ़ एसडीएम अरुण कुमार सिंह, सीओ सुनील कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बालानगर गांव में छापेमारी की। यहां टीम ने मंगरु, पाचू, बगेदू के घर से 15 लीटर कच्ची शराब, उपकरण बरामद करते हुए लहन किया। इटहिया गांव से बबलू व काशी के घर से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। इस दौरान थानाध्यक्ष ढेबरुआ आरके गौतम व पुलिस टीम शामिल रही। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार मिश्र ने कहा कि यह कार्रवाई चुनाव को देखते हुए चलाया जा रहा है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें