फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाएं अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
: डीआईजी ने बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के एसपी संग की समीक्षा बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने बृहस्पतिवार को परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के एसपी के साथ अपराध की समीक्षा की। परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में डीआईजी ने निर्देश दिए कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित अभियोगों की विवेचना के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। महिला संबंधी अपराध में वृद्धि हुई है। इन घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए। अवैध शराब पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
डीआईजी ने बताया कि इनाम घोषित 25 हजार व उससे अधिक के अपराधियों की संख्या बस्ती में छह और संतकबीरनगर में दो है। टीम गठित कर इनकी गिरफ्तारी की जाए। गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की संपत्ति जब्त की जाए। गोवध निवारण अधिनियम के आरोपियों पर गैंगस्टर आदि की कार्रवाई करें। जघन्य अपराधों और संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि थानों पर खड़े वाहनों का निस्तारण ऑपरेशन क्लीन के तहत शीघ्र कराएं। तीनों जनपद के पुलिस लाइंस में प्रस्तावित आरक्षी की जेटीसी और आरटीसी ट्रेनिंग के दृष्टिगत आवास, शौचालय, स्नानागार, पानी, बिजली, पंखे-कूलर आदि मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता, एसपी सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन, एसपी बस्ती अभिनंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें