अपहरण की अफवाह फैलाई जा रही : पाल
सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल ने सपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य अनिल कन्नौजिया को जबरन उठाकर ले जाने के आरोप को एक सिरे से खारिज किया है। कहा कि सदस्यों को डराने धमकाने और उन्हें उठाने का कार्य सपा-बसपा ही कर सकती है। सांसद ने कहा कि सपा की ओर से जिस जिला पंचायत सदस्य के अपहरण की अफवाह फैलाई जा रही है, उस जिला पंचायत सदस्य अनिल कन्नौजिया ने खुद अपने फेसबुक आईडी से पोस्ट किया है कि चिनकू यादव की ओर से मेरे अपहरण की झूठी खबर फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा है कि स्वेच्छा से तीर्थाटन करने बाहर निकला हूं। शीतल सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाये जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित है, क्योंकि उन्हें जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। संवाद