फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

इटवा पुलिस ने दुफेड़िया गांव से पकड़कर भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। थानाक्षेत्र के दुफेड़िया गांव में वृद्ध की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को इटवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करके दोनों को जेल भेज दिया। एसओ इटवा ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र के दुफेड़िया गांव में बीते माह एक दलित परिवार की बरात जा रही थी। इसी दौरान महिलाओं से अभद्रता कर रहे युवकों को मना करने पर घर के मुखिया भीखी की पिटाई कर दी गई। मारपीट में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में कई आरोपी पूर्व में गिरफ्तार कर लिए गए थे। कुछ आरोपी फरार थे। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी में लगी थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी इसरार व शहजाद निवासी दुफेड़िया थाना इटवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें