फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घरेलू गैस की किल्लत की अफवाह, मुनाफाखोर बिछाने लगे जाल

Fri, 06 Mar 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते जिले में पेट्रो पदार्थ व घरेलू गैस की किल्लत की अफवाहें तेजी से फैली है। इसका नतीजा है कि पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतार लगने लगी है।
विज्ञापन

वहीं, इन अफवाहों के चलते डीजल, पेट्रोल व घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का भी खतरा बढ़ गया है। जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाह पर ध्यान न दें। जिले में पेट्रो पदार्थ व घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत नहीं है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने पूर्ति निरीक्षकों, पेट्रोल पंप संचालकों और गैस एजेंसी संचालकों को पत्र जारी कर कहा है कि अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ गई है। कुछ लोगों द्वारा पेट्रोल और डीजल ड्रमों, टैंकरों में भरकर और गाड़ियों की टंकी फुल कराकर स्टोर किया जा रहा है। इसी तरह एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत संबंधी अफवाह के चलते गैस एजेंसियों पर भी उपभोक्ताओं की कतार लग रही है। जिला पूर्ति अधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए हैं कि बिना अपरिहार्य कारणों के किसी भी व्यक्ति अथवा उपभोक्ता को किसी प्रकार के ड्रम या टैंकर में डीजल अथवा पेट्रोल नहीं देंगे। इसी तरह गैस एजेंसी संचालक भी बैकलॉग को प्राथमिकता देते हुए जिन उपभोक्ताओं द्वारा नियमानुसार गैस की बुकिंग कराई जाती है उनको ही एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति करेंगे। इसका कड़ाई से अनुपालन करेंगे तथा जनमानस में अफवाहों पर ध्यान न देने संबंधी तथ्य को प्रसारित करते रहे। ढेबरूआ प्रतिनिधि के अनुसार, अफवाह के चलते पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों पर पेट्रोल, डीजल व गैस सिलिंडर लेने वालों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें