फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आरटीओ ने दो स्कूल वाहनों का किया चालान

Wed, 01 Apr 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बिना पंजीकरण और मानक पूरा किए विद्यालयों में संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ बुधवार से जांच अभियान शुरू हो गया। आरटीओ बस्ती सुरेश कुमार की टीम ने डुमरियागंज में जांच की। यहां मानक पूरा नहीं करने वाले दो स्कूली वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

नया सत्र शुरू होने के साथ ही शासन ने विद्यालय में संचालित होने वाले वाहनों के जांच और कार्रवाई के निर्देश हुए हैं। इस क्रम में बुधवार को एआरटीओ बस्ती सुरेश कुमार टीम के साथ जिले में जांच करने के लिए पहुंचे। इसमें डुमरियागंज में एक स्कूल बस मिली, जिसकी फिटनेस की वैधता 6 जुलाई 2025 को ही समाप्त हो गई थी। परमिट की वैधता 28 फरवरी को समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य खामियां मिलीं। इसके बाद चालान किया गया। इसी प्रकार एक और वाहन का चालान किया गया।
इस संबंध में आरटीओ बस्ती सुरेश कुमार ने बताया कि लगातार जांच अभियान जारी रहेगा। बिना नियम पूरा किए कोई विद्यालय वाहन नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें