फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आरएसएस ने किया पथ संचलन

Tue, 21 Mar 2023 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा कस्बे में पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
इटवा। हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या और डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर राष्ट्रीय सेवक संघ के सदस्यों ने इटवा कस्बे में मंगलवार को पथ संचलन करके लोगों में भारतीय संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटवा के परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने कहा कि यह संगठन तपस्वी व देशभक्त लोगों का संगठन है। इस संगठन के सदस्य बनने के बाद गणवेश और आचरण को लेकर अनुशासित रहना बहुत ही आवश्यक है। कारण इसके सदस्यों से लोगों की बहुत सी आकांक्षाएं जुड़ी है। ऐसे में सभी लोगों की निगाहे हमारे संगठन व उसके सदस्यों पर रहती है। उन्होंने कहा कि हिन्दू नववर्ष चैत्र मास जिसे मधुमास भी कहते हैं, से शुरू होता है। इस नववर्ष की शुरुआत से ही मौसम में भी बदलाव आता है। यही नहीं मौसम भी हमारे नव वर्ष की शुरुआत की पुष्टि करता है। इसके बाद स्वयं सेवकों ने इटवा कस्बे के डुमरियागंज, बढनी व बिस्कोहर मार्ग पर पर संचलन किया। इस अवसर पर जिला प्रचारक अजीत, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, संघचालक ओमप्रकाश छापडिय़ा, खंड कार्यवाह बृजेश, नगर संघचालक राकेश कुमार, जिला कार्यवाह मोहित श्रीवास्तव, नगर कार्यवाह मथुरा जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें