फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे आने से बालक की मौके पर मौत

Sun, 03 Nov 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के देऊरगावा गांव के उत्तर तरफ शनिवार दोपहर में ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे आने से एक 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी मंजीत (11) पुत्र गजेंद्र शनिवार दोपहर में साइकिल से खेत में धान कटवा रही अपनी मां के लिए घर से खाना लेकर जा रहा था। अभी वह अपने घर से महज सौ मीटर की दूरी पर देऊरगावा गांव के उत्तर मोड पर पहुंचा ही था कि पीछे से धान लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने साइकिल में ठोकर मार दिया। जिससे मंजीत ट्राॅली की पहिया के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बांसी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक मंजीत के पिता गजेंद्र रोजगार के सिलसिले में चेन्नई रहते हैं। मां ही घर पर रहकर खेती बारी का काम देखती हैं। इस संबंध में बांसी कोतवाली प्रभारी रामकृपाल शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्राॅली-ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर परिवार वालों की तहरीर पर ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें