मृतक आरपीएफ जवान सुलेमान खुर्शीद रिजवी।
- फोटो : अमर उजाला।
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कस्बा हल्लौर निवासी युवा आरपीएफ जवान की लाश बृहस्पतिवार की भोर में रेलवे पटरी पर पाई गई है। वह बढ़नी स्थित रेलवे स्टेशन पर विशेष ड्यूटी पर थे। ट्रेन चेकिंग के दौरान पैर फिसल कर रेलवे ट्रैक से गिरकर जख्मी होने के कारण मौत हुई है।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम हल्लौर निवासी खुर्शीद अहमद के बेटे सुलेमान खुर्शीद रिजवी (39) सीआरपीएफ में मनकापुर में तैनात थे। इस समय उनकी बढ़नी स्थित रेलवे स्टेशन पर विशेष ड्यूटी लगी थी।
बुधवार की रात में ट्रेन चेकिंग के दौरान अपने हमराही सीआरपीएफ जवानों के साथ थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वे रेलवे ट्रैक के नीचे पटरी पर गिर गए। यहां गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगने से उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई।
मृतक सीआरपीएफ जवान अपने पीछे पत्नी व दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। हादसे की खबर जैसे ही उसके गांव पहुंची परिजनों में कोहराम मच गया।