फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पटाखों की दुकान पर दिखी भीड़

Fri, 10 Nov 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

शाहपुर। दीपावली के पूर्व ही पटाखे की दुकानों पर बृहस्पतिवार को भीड़ देखने को मिली। इस बार प्रशासन की व्यवस्था टाइट होने से सिर्फ लाइसेंस होल्डर ही पटाखे बेच रहे हैं। जिसके चलते इन दुकानों पर पिछले वर्ष के अपेक्षा इस वर्ष अधिक ग्राहकों की भीड़ हो रही है। हल्लौर में पटाखे की दुकानों पर ग्राहकों की हुजूम लगा हुआ है। डुमरियागंज में किसी कार्य से आए बस्ती निवासी राजेश चौधरी ने कहा पिछले वर्ष तो हर जगह पटाखे मिल जा रहे थे। इस वर्ष हर जगह पटाखे नहीं बिक रहे हैं। डुमरियागंज से हल्लौर पटाखा खरीदने आए दूसरे ग्राहक मुकेश कुमार ने मैं हर साल बच्चों के लिए यहीं से पटाखे खरीद कर ले जा रहा हूं। छोटे दुकानदारों के यहां यही पटाखे दोगुने दाम में मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें