संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। नगर पंचायत उसका बाजार के महुआ गांव के मूल निवासी भोजपुरी गायक रूपेश मिश्रा जल्द ही राष्ट्रीय चैनल डीडी नेशनल पर अपनी आवाज का जलवा बिखेरेंगे।
हाल ही में डीडी नेशनल के गोरखपुर केंद्र पर रिकाॅर्डिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। साफ्टवेयर इंजीनियर रूपेश मिश्रा पूर्वांचल के लोक भोजपुरी गायक हैं। भोजपुरी के सुपर स्टार रविकिशन, निरहुआ सहित अनुराधा पौडवाल आदि के साथ राष्ट्रीय चैनल पर जलवा बिखेर चुके हैं। लगातार मिल रही सफलता पर कथावाचक संतोष, राजेंद्र मिश्रा, अवधेश चौधरी, दीपक उपाध्याय, अरविंद शर्मा, गौरव मिश्रा, सुमंत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।