फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम : प्राचार्य

Wed, 13 Mar 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। रतन सेन डिग्री काॅलेज में मंगलवार को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन पूर्व प्राचार्य प्रो. केपी त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए देश में एनएसएस की स्थापना 24 सितंबर सन 1969 को की गई। एनएसएस से जुड़े स्वयं सेवक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए समाज को जागरूक करने का भी कार्य करते हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि देशों के निर्माण में युवाओं का सबसे बड़ा योगदान होता है। आज हमारे देश में करीब 65 फीसदी जनसंख्या युवा है। जिनके कंधों पर ही देश की जिम्मेदारी है और युवा, देश के विकास में अपनी भूमिका निभा भी रहे हैं। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि एनएसएस का आदर्श वाक्य लोकतांत्रिक जीवन के सार को दर्शाता है और निस्वार्थ सेवा की आवश्यकता को पुष्ट करता है।
डाॅ. राजेश यादव ने कहा कि एनएसएस के जरिए युवाओं में सामाजिक सेवा का भाव पैदा होता है। संचालन डाॅ. विनोद कुमार ने किया। शिविर में श्रेया, निधि, प्रीति, सुधा, आयशा, विचित सेन, बीनू, प्रियांशु आदि स्वयंसेवकों ने गीत, भाषण प्रस्तुत किया। इस दौरान डाॅ. देवराज सिंह, डाॅ. अरविंद त्रिपाठी, डाॅ. आलोक दूबे, डाॅ. मनीष भारती, रवींद्र कुमार टंडन, आशुतोष नाथ वर्मा, सपना त्रिपाठी, डाॅ. केदार नाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें