फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने दिया धरना

विज्ञापन
उसका ब्लाक परिसर में रोजगार संघ के धरने को संबोधित करते कुलदीप द्विवेदी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
रोजगार सेवकों ने दिया धरना
विज्ञापन

उसका ब्लॉक कार्यालय परिसर में गरजे
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। गांव के विकास में रोजगार सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन कुछ अधिकारी व कर्मचारी सरकार को बदनाम करने में लगे हैं और रोजगार सेवकों का उत्पीड़न कर रहे हैं। ये बातें उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप द्विवेदी ने उसका ब्लॉक में आयोजित धरने में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों को विभिन्न हथकंडे अपनाकर परेशान किया जा रहा है। संगठन हर अन्याय का मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा कि जहां सरकार रोजगार सेवकों का मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रति माह करने की बात कह रही है, वहीं, इस ब्लॉक में एक रोजगार सेवक को नौकरी से निकालने का कुचक्र रचा जा रहा है। जिला संरक्षक राजेश चतुर्वेदी ने कहा कि अल्प मानदेय में रोजगार सेवक दिन-रात परिश्रम कर सरकार की ओर से संचालित विकास योजनाओं में सहयोग कर रहा है। इसके बाद भी कुछ लोग रोजगार सेवकों को परेशान कर रहे हैं। इस दौरान आयोजक ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार ठकुराई, जिला मंत्री अमरेश यादव, सदानंद यादव, अखिलेश, अवनीश, वीरेंद्र कुमार, रेखा, असफाक मेकरानी, श्यामू गुप्ता, बबलू प्रसाद, मदन कुमार, राजेश कुमार, जितेंद कुमार, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें