फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के विरोध में रोजगार सेवकों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
इटवा ब्लॉक परिसर में धरना देते रोजगार सेवक। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के विरोध में रोजगार सेवकों ने भरी हुंकार
विज्ञापन

इटवा। ग्राम पंचायत महादेव में तैनात रोजगार सेवक पर फर्जी मस्टर रोल भरने के लिए बनाए जा रहे दबाव के विरोध में बुधवार को रोजगार सेवकों का गुस्सा फूट गया। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की इटवा इकाई ने ब्लॉक परिसर में धरना दिया। मांगें पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी दी।
संरक्षक लाल बाबू ने कहा कि जेसीबी से कराए गए कार्यों के मस्टर रोल को भरने के लिए ग्राम रोजगार सेवक पर ग्राम प्रधान दबाव बना रहे हैं। यह पूर्णतया अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत खानकोट के राजस्व ग्राम महादेव को अलग करके ग्राम पंचायत का दर्जा दिया गया था। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि नवसृजित गांवों के कार्य को आसपास की ग्राम पंचायतों में तैनात रोजगार सेवक ही देखेंगे। इनका यह कार्य तैनाती वाले गांव के अतिरिक्त होगा, लेकिन ग्राम प्रधान महादेव इस आदेश को दरकिनार करने पर तुले हैं। इसे हमारा संगठन स्वीकार नहीं करेगा। धरना-प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान महामंत्री महेंद्र कुमार, रोजगार सेवक सादिक, पवन कुमार, चंद्र प्रकाश, चंद्रावती, केके लाल, अमित कुमार, शिव प्रकाश, सुग्रीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें