बांसी में बरसात होने के लिए राप्तीनगर में नगर पालिका अध्यक्ष को नहलातीं महिलाएं।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बारिश के लिए महिलाओं ने किया टोटका
बांसी। बरसात न होने व फसल के सूखने से परेशान लोग इंद्रदेव को मनाने लिए तरह-तरह के टोटके आजमा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को राप्ती नगर वार्ड सोनारी की महिलाओं ने लोटे में पानी भर कर मंगल बाजार में नगर पालिका अध्यक्ष को नहला दिया। इस अवसर पर राप्ती नगर के सभासद फूलचंद भारती, राधेश्याम जायसवाल, मेहताब आलम आदि महिलाएं मौजूद थीं। संवाद