फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोडवेज में होगी चालकों की होगी भर्ती

Mon, 01 Jun 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अब चालकों की कमी से रोडवेज डिपो में बसें खड़ी न रहें, इसके लिए परिवहन निगम चालकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की है। चालकों के सभी खाली पद भरे जाएंगे, जिससे इससे बसों का समय से संचालन होगा और मेला या बड़े आयोजनों के दौरान अतिरिक्त फेरा लगाने में होने वाली परेशानी दूर हो जाएगी। एक ही चालक को अतिरिक्त फेरा नहीं लगाना होगा। इसके लिए अलग-अलग तिथियों में भर्ती प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

समय-समय पर होने वाली भर्ती के बाद काफी हद तक चालकों के पद भर गए हैं। अब बांसी में पांच जून, डुमरियागंज रोडवेज स्टेशन पर 18 जून और बढ़नी में 25 जून को चालकों की भर्ती आयोजित की गई है। इसके अलावा रोडवेज डिपो सिद्धार्थनगर में हर दिन यह व्यवस्था है। इसमें चालकाें को न्यूनतम आठवीं के शैक्षिक प्रमाण पत्र आधार कार्ड, लाइसेंस आदि लेकर पहुंचाना होगा।
चालकों की संख्या पूरी होने के बाद बसों की संख्या और बढ़ सकेगी और संचालन व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी।
सिद्धार्थनगर डिपो से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और अन्य रूटों पर कुल 60 बसें संचालित की जातीं हैं। वहीं, 130 के सापेक्ष डिपो में 112 चालकों की तैनाती है। माघ मेला, अयोध्या मेला या बड़ी परीक्षा और चुनाव में रोडवेज की बसों को लगाया जाता है। इसके साथ ही नियमित रूटों पर बसों का संचालन होता है। चालकों की कमी होने पर कई बार एक ही चालक को लाेकल रूट पर बसों को लेकर दौड़ लगानी पड़ती है। इस संबंध में रोडवेज सिद्धार्थनगर एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इससे संचालन व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें