फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोडवेज देगा टूरिस्ट पास,धार्मिक-पर्यटन स्थलों के भ्रमण में होगी सहूलियत

विज्ञापन
रोडवेज सिद्धार्थ नगर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रदेश के धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए जल्द ही टूरिस्ट पास की शुरूआत की जाएगी। यह पास उप्र रोडवेज निगम की किसी भी बस में बैठकर यात्री प्रदेश का भ्रमण कर पाएंगे। इसके लिए यात्रियों को डिपो पर घूमने वाले स्थानों की जानकारी देनी पड़ेगी। उसके बाद निर्धारित समय किराया के आधार पर पास बनाया जाएगा।
यह पास रोडवेज बसों के माध्यम से उपलब्ध होगा, जिससे यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा। टूरिस्ट पास के माध्यम से यात्री प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, और वृंदावन का भ्रमण कर सकते हैं। जबकि पर्यटन स्थल में यात्री ताजमहल, बड़ा इमामबाड़ा, सारनाथ और फतेहपुर सीकरी जैसे ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस पास के माध्यम से, यात्री प्रदेश के विभिन्न स्थलों तक आसानी से पहुंच सकते हैं, और बिना किसी परेशानी के भ्रमण का आनंद ले पाएंगे। टूरिस्ट पास की सुविधा पहले भी थी, लेकिन किराया अधिक होने से यात्रियों ने इसको लेकर ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। अब नए सिरे से इसका संचालन किया जाएगा, जिसमें यात्रियों को भ्रमण करने में आसानी होगी।
कई बार यात्रियों को निजी व प्राइवेट वाहन बुक करने पर किराया अधिक देना पड़ता है, जिससे उन्हें यात्रा करने में असुविधा होती है, लेकिन अब रोडवेज बस से यात्रा करने के लिए उन्हें पास की जरूरत है। इससे भ्रमण करने के लिए टूरिस्टों को एक साथ कई लोगों की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

रोडवेज की सभी बसों में मिलेगी सहूलियत : यात्री किसी भी रोडवेज बस स्टेशन से टूरिस्ट पास बनवाकर परिवहन निगम की सभी बसों से यात्रा कर पाएंगे। यात्रियों को लगभग 15 दिनों का पास बनाकर दिया जाएगा, इससे वह धार्मिक के साथ पर्यटक स्थलों का भी भ्रमण कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें