फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोडवेज बसें अंदर, सड़क पर निजी संचालकों का बोलबाला

विज्ञापन
डुमरियागंज स्थित रोडवेज बस स्टेशन गेट पर खडी सवारी विहीन बस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। बगैर परमिट और टूरिस्ट की आड़ में डुमरियागंज से मुंबई, दिल्ली, लखनऊ के लिए प्राइवेट बसें धड़ल्ले से प्रति दिन संचालित हो रही हैं, जिससे रोडवेज को राजस्व की हानि हो रही है। साथ ही निजी बस संचालक यात्रियों का दोहरा शोषण कर रहे हैं। उन्हें अधिक किराया देने के साथ क्षमता से अधिक यात्रियों के बिठाने से दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। इस विकट समस्या पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही है। डुमरियागंज में रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचने से पहले यात्रियों को बरगलाकर निजी बस में बैठा लिया जाता है, उनसे अधिक किराया भी वसूल किया जाता है, लेकिन इनकी मनमानी पर अंकुश नहीं लग रहा है। डुमरियागंज से मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर के लिए कई निजी बसें नियमित चल रही हैं। इसमें कई बसें बिना परमिट यानी टूरिस्ट के नाम पर सवारी गाड़ी के रूप में चलाई जा रही हैं। प्राइवेट बसों की परमिट कहां से कहां तक है, कोई बताने वाला नहीं है। इनका संचालन पुलिस और एआरटीओ के रहमोकरम से हो रहा है। डुमरियागंज से लखनऊ के लिए लगभग दो दर्जन प्राइवेट बसें बाकायदा नंबर लगाकर चल रही हैं।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि सुबह 4:30 बजे से डग्गामार मिनी बसों का जो संचालन शुरू होता है, वह रात्रि साढ़े दस बजे तक चलता रहता है। जो यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। विभागीय जिम्मेदार इससे बेखबर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें