फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खुनुवां बाॅर्डर के लिए रोडवेज की बस सेवा शुरू

Fri, 08 May 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खुनुवां कस्बे के एक बस की शुरुआत होने से यात्रा करने वालों को राहत मिली है। यह बस बस्ती डिपो की है, जो बाॅर्डर से चलकर बस्ती तक संचालित की जा रही है। हालांकि, खुनुवां कस्बे से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले ही खड़ी करने और रात्रि में शोहरतगढ़ हाल्ट और फिर संचालन से उतनी राहत नहीं मिल पा रही है। उनका कहना है कि सुबह यहां से निकले और रात में यहां पर हाल्ट करे तो लोगों को बहुत सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जनपद का खुनुवां बाॅर्डर आवाजाही के लिए बेहद अहम है। नेपाल बाॅर्डर से लगा होने के कारण दोनों देश के लोगों को आवागमन होता है। लेकिन, रोडवेज सेवा न होने से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्हें निजी वाहनों से यात्रा करना पड़ती थी, जिसके लिए उन्हें अधिक रुपये देना पड़ता था। लंबे से रोडवेज बस के संचालन की मांग की जा रही है। एक बस शुरू हुई है जो बस्ती डिपो से संचालित होती है। लोगों ने बताया कि बताया गया कि बस प्रतिदिन शाम चार से पांच बजे के बीच बगहवा चार रास्ते के पास पहुंचती है, जो बाॅर्डर से कुछ दूरी पहले ही है। वहां से वापस शोहरतगढ़ लौटकर रात में हाल्ट करती है।
सुबह शोहरतगढ़ स्थित रामजानकी मंदिर के पास से करीब साढ़े छह बजे बस्ती के लिए रवाना होती है। लोगों की मांग है कि बस को पहले की तरह खुनुवां कस्बे तक नियमित रूप से संचालित किया जाए, ताकि सीमा क्षेत्र के लोगों को और बेहतर सुविधा मिल सके। खुनुवां व्यापार संगठन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता, महामंत्री सचमुच त्रिपाठी, प्रभुदयाल, समाजसेवी श्याम लाल यादव, आदित्य प्रकाश मिश्र, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार मिश्रा समेत अन्य लोगों ने नियमित बस सेवा जारी रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें