फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कछार क्षेत्र में रोडवेज नहीं चलने से दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछार क्षेत्र में रोडवेज नहीं चलने से दिक्कत
विज्ञापन

- जोगिया क्षेत्र के 50 गांवों के लोगों को झेलनी पड़ रही सांसत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दो तरफ से नदियों से घिरे जोगिया के कछार क्षेत्र तक परिहवन सुविधा नहीं होने से यहां के 50 गांवों के लोग प्रतिदिन परेशानी का सामना करते है। यहां तक सरकारी बस सुविधा नहीं है। ऑटो भी नहीं चलती है। इससे यहां से जिला मुख्यालय समेत आसपास स्थित विभिन्न बाजारों तक आने-जाने में सांसत झेलनी पड़ती है।
जोगिया के कछार क्षेत्र को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए बूढ़ी राप्ती और राप्ती नदी पर पुल का निर्माण हो चुका है, लेकिन मधवापुर से खजुरडाड़ तक के रास्ते पर सरकारी बस नहीं चलती। इस कारण यहां के लोगों को निजी वाहन अथवा पैदल ही उसका, जोगिया अथवा जिला मुख्यालय तक आवागमन करना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सर्वदीन, उदयभान, रामहरख, दीनबंधु का कहना है कि कछार क्षेत्र के दोनों तरफ नदियों पर पुल बन जाने से यह रास्ता जिला मुख्यालय से संतकबीरनगर जिले को जोड़ता है। इस रूट पर सरकारी अथवा निजी बस संचालन हो सकता है, लेकिन कोई वाहन नहीं चलता। एआरएम जगदीश का कहना है कि जल्द ही इस रूट का सर्वे किया जाएगा, अगर पर्याप्त सवारियां मिलेंगी तो रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूली छात्रों को होती है दिक्कत
परिवहन सुविधा नहीं होने से कछार क्षेत्र के फत्तेपुर, हरनी, रीवांनानकार, बैरवां नानकार, पटखौली गांवों के स्कूल जाने वाले छात्रों को सांसत झेलनी पड़ती है। इस क्षेत्र में इटौवा में स्थित एकमात्र महाविद्याल में पढ़ने जाने वाले आसपास के छात्रों को भी आवागमन में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें