भारत नेपाल सीमा के मुख्य गेट से नेपाल की ओर बस स्टैंड तक चौड़ी होगी सड़कें। संवाद
कपिलवस्तु। भारत-नेपाल के मुख्यद्वार से नेपाल चाकरचौड़ा कस्बे में हुए अतिक्रमण के खिलाफ नेपाल के स्थानीय प्रशासन ने मुहिम छेड़ दी है। शनिवार को अधिकारियों ने अतिक्रमण चिह्नित किया और नोटिस जारी कर दिया। तय के समय के भीतर सामान नहीं हटाने पर बुलडोजर चलेगा।
सीमा से सटे नेपाल के बस पार्क चाकरचौड़ा से भारतीय सीमा तक सड़क पर दुकानदारों का कब्जा हो गया है। इससे आए दिन जमा की समस्या उत्पन्न हो जाती है। अतिक्रमण से होने वाली परेशानी से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने सड़क दोनों तरफ बीस-बीस फिट पटरी खाली कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए शनिवार को अधिकारियों ने नपाई की। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद नाली निर्माण, पार्किंग की व्यवस्था होगी। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई बारह फिट है। इसकी चौड़ाई बढ़ने से कस्बा साफ सुथरा दिखेगा। कब्जा धारियों को प्रशासन व माया देवी गांउपालिका पिपरा वार्ड नंबर चार के अध्यक्ष अशफाक अहमद व सचिव शिव गुलाम जायसवाल ने पंद्रह दिनों में अतिक्रमण हटाने को कहा है। इस अवधि में खाली नहीं होता है तो प्रशासन अपने तरीके हटवाएगा। नोटिस चस्पा के दौरान सशस्त्र सीमा बल एपीएफ डीएसपी चाकरचौड़ा सीमा इलाका प्रभारी राम चरन चौधरी, परमेश्वर पाठक, सुनील पांडेय, बब्बू आदि मौजूद रहे।