फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बसडिला जद्दूघुरी से आईटीआई काॅलेज बंजरिया तक बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। जिले में बसडिला जद्दूघुरी से निर्माणाधीन आईटीआई काॅलेज बंजरिया तक सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। करीब 93.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क लगभग दो किलोमीटर लंबी है।
विज्ञापन

पथरदेवा विकास खंड के बसडिला जद्दूघुरी से निर्माणाधीन आईटीआई काॅलेज बंजरिया बाजार तक की सड़क के निर्माण कार्य से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।अब तक जर्जर मार्ग और खराब रास्तों के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन नई सड़क बनने के बाद सफर तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क के बनने से न केवल गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा बल्कि छात्रों, किसानों और व्यापारियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। खासकर आईटीआई बंजरिया तक पहुंचने में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा। वहीं लोगों को तरकुलवा मंडी तक जाने में किसानों को काफी सहूलियत हो जाएगी। व्यापारी अपना अनाज तरकुलवा मंडी में इसी सड़क से ले जाते रहे हैं जो काफी सकरा और जर्जर था। स्थानीय लोगों ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलकर इस सड़क को बनवाने के लिए कहा था कृषि मंत्री ने उनकी बात शासन पहुंचाया और इस सड़क के लिए पैसे का आवंटन हो गया। यह परियोजना क्षेत्र के विकास में एक अहम कदम मानी जा रही है। इस सड़क निर्माण के लिए रवि तिवारी, दयाशंकर शास्त्री, राहुल तिवारी, मुकेश कुशवाहा, दशरथ सिंह ने खुशी जताई है। अवर अभियंता अखंड सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए बजट मिल गया है। टेंडर की प्रक्रिया जारी है। इसके पूरा होने के बाद निर्माण कार्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें