फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राॅली समेत सभी वाहनों पर लगवाएं रेडियम : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सभी वाहनों, विशेष रूप से ट्राॅली पर रेडियम जरूर लगवाएं। सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण लापरवाही होती है। ओवरलोडिंग नहीं होनी चाहिए। ये बातें सीडीओ जयेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहीं। उन्होंने सड़कों पर सफेद पट्टी और स्पीड ब्रेकर पर भी सफेद पट्टी लगवाने के निर्देश दिए।

सीडीओ जयेंद्र कुमार ने यातायात नियमों की जानकारी जनता को कैंप लगाकर दिये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय के वाहनों की फिटनेस की जांच कराने और बिना परमिट के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं। तीन सवारी न चलें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। जनपद में अधिक दुर्घटना वाले स्थलों को चिह्नित कर वहां पर संकेत बोर्ड आदि लगवाने के निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क के किनारे अतिक्रमण एवं सड़क के किनारे, ढाबों के किनारे भारी वाहन हटवाने के निर्देश दिए। एनएच से लिंक रोड पर संकेताक बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एआरएम रोडवेज से बस चालकों के हेल्थ परीक्षण के बारे में जानकारी ली और बचे हुए चालकों का परीक्षण कराने के निर्देश दिए। सड़कों के किनारे जहां गड्ढे हैं, वहां मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए। बांसी-जोगिया के पास दुर्घटना अधिक होती है वहां निरीक्षण कर संकेताक, रिफ्लेक्टर आदि लगाने की बात कही। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें